Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Loan Lena Chahiye Ya Nahi,आज के दौर में Loan (लोन) हमारी ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। कोई घर बनाने के लिए लोन लेता है, कोई पढ़ाई के लिए, तो कोई बिज़नेस शुरू करने के लिए। वहीं दूसरी तरफ बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो लोन लेकर बाद में पछताते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है –Loan लेना चाहिए या नहीं?
इस आर्टिकल में हम विस्तार से जानेंगे कि लोन क्या होता है, इसके फायदे और नुकसान क्या हैं, लोन कब लेना सही होता है और कब नहीं, ताकि आप सही फैसला ले सकें।
Loan का मतलब है – किसी बैंक, सरकारी संस्था या फाइनेंस कंपनी से कुछ समय के लिए पैसा उधार लेना, जिसे बाद में ब्याज (Interest) के साथ तय समय में लौटाना होता है। यह भुगतान आमतौर पर EMI (मासिक किस्त) के रूप में किया जाता है।
लोन लेने वाले व्यक्ति को यह समझना जरूरी होता है कि लिया गया पैसा मुफ्त नहीं होता, बल्कि उस पर अतिरिक्त रकम चुकानी पड़ते है।
भारत में आमतौर पर ये लोन ज्यादा लिए जाते हैं:
हर लोन का उद्देश्य और ब्याज दर अलग-अलग होते है।
A . जरूरत के समय सहारा :-
जब अचानक पैसों की जरूरत पड़ती है, जैसे बीमारी, शादी या पढ़ाई, तब लोन एक बड़ा सहारा बनता है।
B . बिज़नेस शुरू करने में मदद :-
जिन लोगों के पास काम करने का हुनर है लेकिन पैसा नहीं है, वे बिज़नेस लोन या मुद्रा लोन से अपना रोजगार शुरू कर सकते हैं।
C . पढ़ाई का सपना पूरा :-Education Loan की मदद से गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चे अच्छी पढ़ाई कर पाते हैं और अपना भविष्य सुधार सकते हैं।
D . बड़े सपने पूरे होते हैं :-
घर, जमीन या गाड़ी जैसी चीजें एक साथ खरीदना मुश्किल होता है, लेकिन लोन से यह आसान हो जाता है।
E . Credit Score मजबूत होता है :-
समय पर EMI चुकाने से CIBIL Score अच्छा बनता है, जिससे आगे चलकर लोन आसानी से मिलता है।
A. ब्याज का बोझ :-
लोन लेने पर असली रकम से ज्यादा पैसा लौटाना पड़ता है, जो लंबे समय में बोझ बन सकता है।
B. मानसिक तनाव :-
हर महीने EMI भरने की चिंता व्यक्ति को तनाव में डाल देती है, खासकर तब जब कमाई स्थिर न हो।
C. कर्ज का जाल :-
बिना जरूरत या गलत कारण से लिया गया लोन धीरे-धीरे कर्ज का जाल बना देता है।
D. भुगतान न करने का नुकसान
अगर EMI समय पर नहीं दी गई तो:
Loan Lena Chahiye Ya Nahi, Loan लेना तभी सही माना जाता है जब:
ऐसे लोन भविष्य में आपको फायदा दे सकते हैं।
इन हालात में लोन लेने से बचना चाहिए:
ऐसे लोन आगे चलकर परेशानी ही देते हैं।
A. ब्याज दर की तुलना करें :-
हमेशा 2–3 बैंकों या संस्थानों की ब्याज दर जरूर देखें।
B. EMI पहले निकालें :-
Loan लेने से पहले EMI कैलकुलेटर से यह देखें कि हर महीने कितनी किस्त बनेगी।
C. छुपे चार्ज समझें :-
Processing Fee, Penalty, Late Fee जैसी चीजें ध्यान से पढ़ें।
D. सरकारी योजनाओं को प्राथमिकता दें :-
जैसे – Mudra Loan, Education Loan, PM Awas Loan।
अगर इन सवालों के जवाब सकारात्मक हों, तभी लोन लेना चाहिए।
Loan Lena Chahiye Ya Nahi loan अपने आप में न तो अच्छा है और न ही बुरा। यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आप लोन क्यों और कैसे ले रहे हैं।
अगर लोन:
Loan लेना सही फैसला है।
लेकिन अगर लोन शौक, दिखावे या फालतू खर्च के लिए है, तो यह भविष्य में बड़ी परेशानी बन सकता है।
समझदारी से लिया गया लोन तरक्की दिलाता है, और बिना सोचे लिया गया लोन कर्ज में फँसा देता है।